शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के सैगाढा गांव में खेत में बारिश के पानी के भराव को लेकर बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की जमकर मारपीट कर दी। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैराड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे सैगाढा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मलखान धाकड़ पुत्र रामजीलाल धाकड़ ने बताया कि बुधवार की शाम मेरे बड़े भाई मोहन धाकड़ के खेत में बारिश का पानी नरिया से होकर भर गया गया था। मैं अपने खेत से होकर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान गुस्से में मेरा बड़ा भाई मोहन और उसका बेटा उत्तम मुझे रास्ते में मिल गए थे। मेरा भाई मोहन मुझसे कहने लगा कि तूने हमारे खेत को अपने खेत के पानी से भर दिया। जब मैंने कहा खेत में भरा पानी नहीं भरा तुम्हारे खेत में नारिया का पानी भरा है।
इसी बात से नाराज होकर मेरे बड़े भाई मोहन और उसके बेट उत्तम ने मेरे साथ लाठी-कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मुझे बचाने आई मेरी पत्नी अनीता धाकड की भी जमकर मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने हमें बचाया तब कहीं जाकर मेरे बड़े भाई और उसके बेटे ने मुझे और मेरी पत्नी को छोड़ा। इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मोहन धाकड़ और उसके उत्तम धाकड़ के खिलाफ मारपीट की धाराओं मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

खेत में बारिश के पानी के भराव को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई सहित पत्नी को जमकर पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment