शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ खर्च कर आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है।
दरअसल शिवपुरी-गुना-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. केपी यादव ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी से मुलाक़ात की थी।
सांसद केपी यादव ने बताया कि गुना-अशोकनगर-शिवपुरी स्टेशन का नाम अमृत योजना के तहत पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर ने तीनों स्टेशन का मुआयना भी किया है। अमृत योजना के तहत शिवपुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए 20.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शिवपुरी रेलवे स्टेशन का आकर्षक पुनर्निर्माण किया जाएगा, जो बड़े शहरों की तर्ज पर होगा। जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, डिस्प्ले जैसी सुविधाएं स्टेशन को मिलेगी।
इसी तर्ज पर गुना स्टेशन के लिए रेलवे द्वारा 28.51 करोड़, अशोकनगर स्टेशन के लिए 9.25 करोड़ की राशि पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।

20 करोड़ से बनेगा शिवपुरी रेलवे स्टेशन: सांसद केपी यादव ने कहा- लिफ्ट, एस्केलेटर और डिस्प्ले की सुविधाएं मिलेगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment