Press "Enter" to skip to content

दोस्तों से रहे साबधान, दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, पति गया था ट्रक पर / Shivpuri News

शिवपुरी में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया महिला की शिकायत पर अमोला थाना पुलिस ने बीती शाम आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


बता दें कि सिरसौद गांव की रहने वाली पीड़िता का पति ट्रक ड्राइवर है जिसकी दोस्ती करैरा के रहने वाले नरेंद्र प्रजापति से हो गई थी। पूर्व में नरेंद्र अपने दोस्त के घर सिरसौद आया था जहां उसकी नियत दोस्त की पत्नी पर बिगड़ गई थी। इसके बाद नरेंद्र प्रजापति सिरसौद आता-जाता रहता था। पीड़िता का कहना है कि नरेंद्र ने मुझसे सम्बन्ध बनाने के लिए मेरे पति के साथ दोस्ती बढ़ाई थी।

दोस्त की अनुपस्थिति में किया रेप

26 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरा पति ट्रक लेकर रीवा गया हुआ था। 25 जुलाई की रात में अपने दो बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। रात करीब 1 बजे मेरे पति का दोस्त नरेन्द्र प्रजापति कही से छुपछुपा कर घर में घुस आया और कमरे मे आकर मुझे पकड़ लिया। जब मैंने शोर मचाना चाहा तो नरेंद्र मौके पर ही मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे में डर गई और नरेंद्र ने जबरजस्ती मेरे साथ गलत काम किया।

इस दौरान नरेंद्र हैवानियत दिखाते हुए मेरे चेहरे एवं गले को नाखूनो खरोंच दिया। पति के बापस आने में बाद मैने सारी बात पति को बताई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!