Press "Enter" to skip to content

शासकीय भूमि पर उत्खनन कर रहीं एलएनटी एवं मोरम से भरे डंफर पर बैराड़ तहसीलदार ने की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के गोर्वधन सर्किल में आने वाले ग्राम ककरौआ से है जहां पर आज बुधवार को बैराड़ तहसीलदार ज्योति लक्षाकार द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि उनके द्वारा ग्राम ककरौआ में एक एलएनटी मशीन और एक मोरम से भरा हुआ डम्फर जो की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन करते पकड़े गए एलएनटी मशीन और डंफर द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा था एसडीएम शिवदयाल सिंह धाकड़ के निर्देश अनुसार बैराड़ तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर ग्राम ककरौआ में पहुंचीं तो वहां से दो डंफर तो तहसील प्रशासन को देखकर भागने में कामयाब हो गए लेकिन एक अवैध रूप से मोरम से भरा डंफर और एलएनटी मशीन को बैराड़ तहसीलदार ज्योति लक्षकार और नायब तहसीलदार बीके शर्मा के साथ तहसील स्टाफ द्वारा जप्त किया गया है जिसके बाद गोर्वधन थाना पहुंच कर तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार द्वारा एलएनटी मशीन और डंफर को पुलिस की सुपुर्दगी में देकर माइनिंग की कार्यवाही की गई है.



बैराड़ से धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!