शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नवाब साहब रोड पर रहने वाली महिला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति एवं ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं. न्यायालय में भी प्रकरण चल रहा है. जिसके बाद और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार रितु वर्मा पत्नी दिनेश वर्मा निवासी नवाब साहब रोड ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी दिनेश वर्मा से लगभग 15 साल पहले हुई थी, 5 वर्ष तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति आए दिन शराब पीकर आता और प्रताड़ित करने लगा. इसके बाद महिला कुछ समय अपने ससुराल में निकालने के लिए तैयार हुई. लेकिन उसके बाद भी कुछ सही नहीं हुआ तो उसने परेशान होकर कुटुंब न्यायालय शिवपुरी में 2020 में प्रकरण दर्ज कराया. इसके बाद प्रताड़ित ज्यादा किया जाने लगा. महिला ने बताया कि उसका बड़ा भाई राम लखन वर्मा, मुंशी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसकी शिकायत महिला थाने में में भी दर्ज कराई. लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

नवाब साहब रोड की रितु वर्मा को ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित, SP से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment