Press "Enter" to skip to content

तालाब में नहाते समय 10 साल का नाबालिग डूबा, हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर के वीरपुर गांव में 10 साल के बच्चे की नहाते वक्त तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना के वक्त छह साल का छोटा भाई तालाब की पार पर बैठा था। बड़ा भाई ब्रिजेंद्र पानी से काफी देर तक ऊपर नहीं आया तो छोटा भाई भागकर परिजनों को बुला लाया। लेकिन देर हो जाने की वजह से ब्रिजेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ब्रिजेंद्र पाल (10) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी ग्राम वीरपुर अपने छोटे भाई अश्वेंद्र पाल (6) के संग रविवार की दोपहर 12 तालाब पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि ब्रिजेंद्र पाल तालब में उतरकर नहाने लगा और गहरे पानी में डूब गया। तालाब पर बैठे छोटे भाई अश्वेंद्र ने देखा कि ब्रिजेंद्र काफी देर तक पानी से ऊपर नहीं आया है।

अश्वेंद्र भागकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजन तालाब पर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी। तालाब में ढूंढने पर ब्रिजेंद्र का शव मिल गया। परिजन अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!