शिवपुरी में झांसी-कोटा नेशनल हाईवे- 27 पर आज एक फ्रांस का रहने वाला बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल टूरिस्ट को गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फ्रांस के रहने वाले GUILLAUME GODEST S/O HERVE GODEST (26) ने बताया कि वह भारत भ्रमण पर कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर अपनी बाइक (AH112ZX) के साथ इंडिया आया था। आज वह ओरछा घूमने के बाद राजस्थान की यात्रा के लिए अपनी बाइक से निकला था।
इसी दौरान दोपहर में अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास फोरलेन हाईवे से गुजर रहा था, तभी सामने से रॉन्ग साइड आ रहे बाइक (MP33MY7558) सवार से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
अमोला पुलिस ने तत्काल बाइक सवार टूरिस्ट को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। फ्रांस के नागरिक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 279, 337 का केस दर्ज किया है।

फ्रांस का नागरिक हुआ घायल, टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आया था, आमने सामने टकराई बाइक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment