शिवपुरी: करैरा ब्लॉक के प्राइमरी हॉस्पिटल आमोलपठा के जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के चालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसमें अंत में लिखा है कि अगर बागेश्वर धाम सच्चे होगें तो इस गुप्ता को सजा अवश्य मिलेगी। दरअसल एंबुलेंस पायलट संजय शर्मा को नौकरी से निकाल दिया था। संजय ने अंकित गुप्ता जिला प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में एंबुलेंस चालक ने दस हजार रुपए की रिश्वत नहीं देने पर नौकरी से हटाने की का उल्लेख किया है।
जानकारी के मुताबिक संजय शर्मा निवासी ग्राम सेमरा थाना दिनारा ने 19 जुलाई की शाम को जहर खा लिया। परिजन इलाज कराने झांसी ले गए। इलाज के दौरान संजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। लेकिन अपनी मौत से पहले संजय ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस का जिस कंपनी को ठेका हुआ है, उसके जिला प्रबंधक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में खुद को पिता की इकलौती संतान बताया है। 10 हजार रु. की रिश्वत नहीं देने में असमर्थ संजय ने तमाम बार आग्रह किया, फिर भी नौकरी से हटा दिया। हालांकि इस मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।
संजय को नहीं हटाया, उसे भ्रम हुआ था संजय को नौकरी से नहीं निकाला, उसे भ्रम हुआ था। पायलट का पॉइंट आमोलपठा अस्पताल था और गाड़ी अस्पताल से 40 किमी दूर घर ले जाकर खड़ी करता था। वह शराब पीता था। समझाने पर उसने स्वीकार किया था। उसकी मौत जहर खान से हुई है। -अंकित गुप्ता, डीएम, जय अंबे कंपनी

बागेश्वर धाम सच्चे हैं तो गुप्ता को सजा अवश्य मिलेगी, एंबुलेंस चालक ने जहर खाकर दी जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment