शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके से अपनी ससुराल के लिए निकली थी। इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने गैंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि महिला की शादी 2 माह पहले ही हुई थी।
20 साल की महिला शुक्रवार अपने मायके बदरवास से अपने ससुराल अशोकनगर के डुंगासरा के लिए निकली थी। बताया गया है कि उसका पति उसे साथ ले जाने वाला था। पति के लेट हो जाने के चलते नवविवाहिता पैदल ही अपनी ससुराल की ओर निकल पड़ी थी।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 20 जुलाई की शाम घुरवार रोड पर पति के आने का इंतजार कर रही थी, तभी 2 लड़के बाइक से आए और कहा कि आपको कहा जाना है। मैंने कहा, अखाई नदी तक जाना है। मैं उनकी बाइक पर बैठ गई।
दोनों लड़के बिजरोनी से 2 किलोमीटर आगे जाकर खेत में ले गए। दोनों ने पहले मेरा मोबाइल अपने कब्जे में लिया फिर मेरे साथ बारी-बारी रेप किया। इसके बाद 2 और लड़के भी बाइक से वहां आ गए। उनमें से एक लड़के ने भी मेरे साथ रेप किया। दूसरा लड़का वहां खड़े होकर निगरानी करता रहा। फिर दोनों लड़के मुझे छोड़कर चले गए।
कुछ देर बाद मेरे पति मौके पर पहुंचे। मैंने उन्हें सारी घटना बताई। नवविवाहिता ने बदरवास थाने में शुक्रवार रात शिकायत दर्ज कराई है।
बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए चारों आरोपी विक्रम, गिर्राज किरार, छोटू बुंदेल चढ़ार, हरिओम जाटव, अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है।

नवविवाहिता खड़ी होकर कर रही थी पति का इंतजार, लिफ्ट देकर खेत पर ले जाकर किया गैंगरेप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment