शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हो रही पूरक परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को 10 वीं के सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्रपत्र आठ केन्द्रों पर आयोजित किया गया। इस परीक्षा में 691 नामांकित परीक्षार्थियों में से 656 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 35 गैरहाजिर रहे। परीक्षा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उमावि क्रमांक 2 केन्द्र पर 188 में से 10, उत्कृष्ट उमावि पिछोर में 92 में से 3, कन्या उमावि करैरा में 105 में से 6, कन्या उमावि नरवर में 85 में से 7, उमावि भटनावर में 40 में से 5, उमावि कोलारस में 42 में से 3 जबकि उमावि रन्नौद में 57 में से 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उत्कृष्ट उमावि खनियांधाना केन्द्र पर दर्ज सभी 82 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

656 परीक्षार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment