शिवपुरी के सिरसौद गांव में बारिश के मौसम में हालात खराब हो जाते हैं। गांव में जलभराव हो जाता है। इससे ग्रामीणों को बहुत नुकसान हो रहा है। वहीं, प्रशासन इसके लिए कोई समाधान करने को तैयार नहीं है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत प्रशासन के सामने कई बार समस्या बता चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
बता दें, कुछ घंटों की तेज बारिश के बाद गांव में बाढ़ के हालात बन जाते है। बताया जाता है कि बारिश होने के बाद सिरसौद गांव में पड़ोसी गांव मारोरा और खोरगार गांव से बहकर आने वाले पानी से सिरसौद में बाढ़ जैसे हालात बन जाते है।
कुछ दिन पहले ही गांव में अचानक घुसे पानी के तेज बहाव में बहने से ग्रामीणों ने महिला को बचाया था। ऐसे हालात से यह गांव सालों से जूझता हुआ आ रहा है। हर बार ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाता है। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इसका समाधान ढूंढने में असफल साबित रहा है।
तालाब की पार टूटी, बिजली के खंभों पर लात रख स्कूल जाते हैं बच्चे
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों ने तिगरी सड़क के पास बने सालों पुराने वाटरशेड के तालाब की पार में पानी की निकासी के लिए पाइप डाले थे, लेकिन कुछ दिन पहले गांव में बारिश के बाद घुसे पानी ने तालाब की पार और पाइपों को उखाड़ फेंका था।
बता दें कि तालाब की पार से होते हुए कुछ परिवार सहित कई किसान अपने खेत और घर जाते थे, लेकिन तालाब की पार टूट जाने के बाद आने जाने के लिए ग्रामीणों ने बिजली के सीमेंट के खंभे डाल रखे है। इस पोल के सहारे लोग आना-जाना करने को मजबूर हैं। यह बात पंचायत सचिव के संज्ञान में डाली गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
गांव के सरपंच विपिन शर्मा का कहना है कि सालों से ग्रामीण परेशान है। इस गांव में बड़े नाले का पक्का निर्माण होगा, तब कही जाकर ग्रामीणों को जलभराव की स्थति से निजात मिलेगी। इसके लिए बड़ा बजट लगेगा। वह समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। गांव के रोजगार सहायक दीपक शर्मा का कहना है कि फिलहाल गांव में जेसीबी से नाली खुदवाकर समस्या से निपटने का प्रयास किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि वह इंजीनियर को भेजकर मौके का मुआयना करवाएंगे। इसके लिए क्या वैकल्पिक उपाय हो सकते हैं। वह किए जाएंगे।

सिरसौद गाँव में हर साल बाढ़ जैसे हालात, लाखों का होता हैं नुकसान, घरों में घुस जाता हैं पानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment