शिवपुरी: जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र के रिजौदी गांव में सरकारी जमीन पर बुवाई करने को लेकर दबंगों ने दलित परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दलित परिवार की महिला सहित 4 लोग घायल हुए हैं। बामोरकलां थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया।
रिजौदी गांव की रहने वाली वर्षा जाटव ने बताया कि गांव के बाहर सरकारी जमीन है उक्त जमीन पर कई ग्रामीण सालों से खेती करते हुए आ रहे हैं। हम भी उस सरकारी जमीन पर खेती करते थे। हमारे पास की सरकारी जमीन पर कुछ यादव समाज के लोग खेती करते थे। गुरुवार को मेरे परिवार ने खेत में तिली की बोनी कर दी थी।
इसके बाद आज हमारी जमीन पर बोई हुई तिली को उजाड़ने का प्रयास गांव के ही रहने वाले विजय यादव, जगदीश यादव, भूपेंद्र उर्फ भूरा यादव एवं रविंद्र यादव ने किया जब उन्हें बोई हुई तिली की फसल उजाड़ने से रोकने का प्रयास किया तो चारों ने मिलकर मेरे ससुर बाबू जाटव, मेरे देवर बालवीर और मेरे पति मनोज के साथ जमकर लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। इसकी शिकायत बामोरकलां थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।
बामोरकलां थाना पुलिस ने विजय यादव, जगदीश यादव, भूपेंद्र उर्फ भूरा यादव और रविंद्र यादव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।

सरकारी जमीन पर बुबाई को लेकर दबंगो ने दलितों को पीटा, चार पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment