शिवपुरी: जिले के खनियाधाना जनपद के ग्राम पंचायत झालोनी मजरा दुर्गापुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पिछले 3 सालों से पेयजल की व्यवस्था से परेशान है। बच्चे कई महीनों से स्कूल के पीछे बने एक गड्ढे से निकलने वाले पानी को पीने को मजबूर है।
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब आज खनियाधाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 के जनपद सदस्य गीता करन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जनपद सदस्य ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक पत्र लिखकर जल्द ही स्कूल में पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत झालोनी मजरा दुर्गापुर की हरिजन बस्ती के प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य फूल सिंह आदिवासी का कहना है कि 2019 में कोरोना काल के दौरान स्कूल परिसर में लगा हैंडपंप चोरी हो गया था। स्कूल खुलने के बाद 200 मीटर दूर से पानी भरकर लाया जाता था, जिससे बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाती थी। पिछले कुछ माह से स्कूल के पीछे एक छोटी पुरानी कुहिया नुमा पानी का गड्ढा है। जिससे फिलहाल पीने की पानी की व्यवस्था की जा रही है।
इस मामले में पीएचई विभाग के अधिकारियों को जल्द हैंडपंप लगाने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग ने इसे नहीं कराया है।
डीपीसी अशोक त्रिपाठी का कहना है कि वह कल ही इस गंभीर विषय पर बीआरसी से संपर्क कर पीएचई विभाग से बात करेंगे। स्कूल में जल व्यवस्था के लिए हैंडपंप चालू कराने के लिए प्रयास करेंगे।

प्राथमिक स्कूल के बच्चे गड्डे में भरा गंदा पानी पीने को मजबूर, 3 साल से साफ पानी पीने को तरसे स्कूली बच्चे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment