शिवपुरी: जिले की खनियांधाना की हषर्रा ग्राम पंचायत की पूर्व महिला सरपंच ने एलईडी, इनवर्टर और फर्नीचर नहीं लौटाया तो जिला पंचायत सीईओ ने 30 दिन का जेल वारंट जारी कर दिया है। खनियांधाना जनपद के दो सचिव एक अन्य पूर्व सरपंच ने राशि का गबन किया है। पोहरी जनपद में भी तीन पूर्व सरपंचों ने गबन की राशि जमा नहीं कराई है। इसलिए संबंधितों के खिलाफ 30 दिन के जेल वारंट जारी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक खनियांधाना जनपद की ग्राम पंचायत हषर्रा की तत्कालीन सरपंच सावित्री बाई के खिलाफ जेल वारंट जारी हुआ है। दरअसल ग्राम पंचायत की एलईडी, इनवर्टर, फर्नीचर व अन्य शासकीय सामग्री नहीं लौटाई है। नोटिस जारी करने के बाद महिला सरपंच की तरफ से उक्त सामग्री सुपुर्द नहीं की है। जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने पूर्व महिला सरपंच के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया है। संबंधित थाने की पुलिस पूर्व महिला सरपंच को गिरफ्तार करेगी और फिर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर खनियांधाना जनपद की ग्राम पंचायत मसूरी के तत्कालीन सचिव गजेंद्र लोधी ने गबन की 10.99 लाख रु. जमा नहीं कराए। इसी तरह ग्राम पंचायत रही के तत्कालीन सचिव मुकेश पाराशर ने 29 हजार 282 रुपए जमा नहीं कराए हैं। दोनों सचिवों के खिलाफ जिपं सीईओ ने जेल वारंट जारी कर दिए हैं।
वहीं मानपुर के तत्कालीन सरपंच अशोक खंगार ने भी 85 हजार 278 रुपए जमा नहीं करए, इसलिए जेल वारंट जारी हो गया है। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत भरसूला की तत्कालीन महिला सरपंच सुमित्रा शर्मा ने गबन के 12 हजार 500 रु. जमा नहीं कराए हैं। ग्राम पंचायत खड़ीचरा के तत्कालीन सरपंच कैलाश सिंह यादव ने 40 हजार रु. और ग्राम पंचायत हिंडोरीखेड़ी के तत्कालीन सरपंच नरेंद्र वंशकार ने 61 हजार रुपए जमा नहीं कराए। संबंधितों के जेल वारंट जारी हुए हैं।

हषर्रा की पूर्व सरपंच ने LED, इनवर्टर एवं फर्नीचर नहीं लौटाया, जेल वारंट जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment