शिवपुरी: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं की पूरक परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को गणित विषय का प्रश्नपत्र आठ केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस परीक्षा में जिले भर में 877 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 807 परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गणित के प्रश्नपत्र में जिले भर में कुल 70 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिनमें शिवपुरी के क्रमांक-2 केंद्र पर आठ, उत्कृष्ट उमावि पिछोर में सात, उत्कृष्ट खनियाधाना में 11, कन्या उमावि करैरा में 13, कन्या उमावि नरवर में सात, उमावि भटनावर में 10, कन्या उमावि कोलारस में सात व उमावि रन्नौंद केंद्र पर सात परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय उडनदस्ते लगातार केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को सहायक संचालक विमल श्रीवास्तव के दल ने रन्नौद के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जबकि क्रीडा अधिकारी महेंद्र तोमर का दल नरवर के परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचा। जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कहीं कोई नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

807 परीक्षार्थियों ने दी दसवीं के गणित की पूरक परीक्षा ,70 रहे गैरहाजिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment