विभिन्न विभागों के डीडीओ ने बताईं समस्याएं, कोषालय अधिकारियों ने किया निराकरण
शिवपुरी। जिले में संचालित पुलिस, जनपद, शिक्षा,स्वास्थय , वन विभाग सहित 104 विभागों में शासकीय सेवकों के वेतन भत्तों के भुगतान व आईएफएमआईएस से जुड़ी कठिनाईयों के निराकरण के लिए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर जिला कोषालय शिवपुरी में कार्यालय प्रमुखों के लिए दो दिवसीय निराकरण शिविर मंगलवार व बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के डीडीओ व उनके प्रतिनिधि शिविर में पहुंचे और वेतन व भत्तों के भुगतान सहित सॉफ्टवेयर के संचालन से जुड़ी समस्याएं कोषालय के अधिकारियों को बताईं। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जबकि भोपाल स्तर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र भोपाल भेजा है। निराकरण शिविर के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी छवि जैन बिरमानी, सहायक कोषालय अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा, नरेन्द्र रघुवंशी, मोहित कुशवाह सहित कोषालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा.

वित्तीय देयक व भुगतान से संबंधित कठिनाईयों के निराकरण के लिए कोषालय में शिविर आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment