Press "Enter" to skip to content

नहर से निकलकर गाँव में आया मगरमच्छ, मगरमच्छ को देकने उमड़ी भीड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील के मोहनी गांव में पानी से भरे गड्ढे में मगरमच्छ देखा गया। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मगरमच्छ को देखने उमड़ पड़ी। पानी से भरे गड्ढे में मगरमच्छ होने की सूचना तत्काल वन विभाग और सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई।


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी नंदन राय और सर्पमित्र सलमान पठान ने पानी से भरे गड्ढे से मगरमच्छ को बाहर निकालने का रेस्क्यू का अभियान शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई साढ़े तीन फीट की थी।

बताया गया है कि पास बहने वाली नहर से निकलकर मगरमच्छ गांव में बने पानी से भरे गड्ढे में पहुंचा होगा। मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे मड़ीखेड़ा डैम में छोड़ दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!