शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाने के बाहर बाइक चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को मिर्गी का दौरा पड़ा गया। मिर्गी का दौरा पड़ते ही युवक गिरकर एकाएक सड़क पर छटपटाने लगा तत्काल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक फिजिकल थाने के बाहर आज दोपहर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा था। इसी दौरान शांतिनगर का रहने वाला 29 साल का पंकज रजक अपनी बाइक पर सवार होकर फिजिकल थाने के सामने से गुजर रहा था इसी दौरान पंकज की बाइक को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया था।
इसी दौरान पुलिस कार्रवाई से घबराए पंकज रजक को मिर्गी का दौरा गया और वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। जिसे देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सहित राहगीर सन्न रह गए।
आनन-फानन में तत्काल पंकज रजक आपको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पंकज की हालत को देखने मौके पर फिजिकल थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया है कि पंकज को पहले भी मिर्गी के दौरे पड़े हैं। पंकज की हालत स्थिर बनी हुई है जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने चालान के लिए गाड़ी रोकी तो युवक को आ गया मिर्गी का दौरा, पुलिसकर्मियों ने कराया भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment