शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर से मंगलवार की रात सूअर चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार शहर से सूअरों की चोरी करते आ रहे थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल करने वाली इनोवा कार को भी बरामद किया है। चोर इनोवा कार में भरकर सूअरों को ग्वालियर ले जाते थे, और उनको बाजार में मीट के लिए बेच देते थे। कोतवाली पुलिस गिरोह के और सदस्यों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।
5 हजार के लगभग चोरी हुए शहर से सूअर
सूअर पालक संतोष कोड़े ने बताया कि 4 सालों से लगातार मेरे सूअर चोरी हो रहे थे। अब तक 5 हजार सूअरों की चोरी हो चुकी है। मेरे साथ-साथ बल्लू झिंगवाल सहित मुन्ना खरे के भी सूअरों की चोरी हो गई। एकाएक सूअरों के लापता होने से सभी सूअर पालक परेशान थे। मंगलवार की रात मिर्ची बाजार में सूअरों को एक इनोवा कार में भरकर ले जाते हुए कुछ लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इसकी शिकायत कोतवाली में मय सीसीटीवी वीडियो के दर्ज कराई थी।
ग्वालियर से पकड़े गए
कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर शहर के शिंदे की छावनी क्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी से सौरभ कसोरिया पुत्र राजू कसोरिया (24) और राजू मेवाती पुत्र संजय मेवाती (20) को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल करने वाली इनोवा कार को भी जब्त किया है।
मास्टर माइंड फरार
पकड़े गए दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से सूअरों की चोरी करते आ रहे हैं। इस चोरी का मास्टर माइंड शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड का रहने वाला सौरभ वाल्मीकि है। सौरभ से हमारी जान पहचान थी। सौरभ ने ही हमें शिवपुरी से सूअर चोरी कर ग्वालियर में बेचने का प्लान बताया था। इसके बाद काफी लंबे समय से हम लोग शिवपुरी शहर से सूअरों की चोरी करते आ रहे हैं।
ग्वालियर में ले जाकर चोरों को मीट के लिए बेच देते थे, जो पैसे मिलते थे उन्हें हम आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने बताया कि इनोवा कार में एक बार में 15 से 20 सूअर चोरी करके ग्वालियर ले जाते थे। कोतवाली पुलिस शिवपुरी शहर के रहने वाले चोरी की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड सौरव बाल्मीकि तलाश में जुटी हुई है।

इनोवा कार से करते थे सूअर चोरी, ग्वालियर से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, मास्टरमाइंड सौरव बाल्मीकि फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment