शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के खोहा गांव में 9 जुलाई को जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन प्रजापति परिवार की शिकायत पर जाटव परिवार के 12 लोगों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को जाटव परिवार की तरफ से एसपी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
झगड़े में दो छात्र नहीं थे शामिल, फिर भी हुआ मामला दर्ज
वर्षा जाटव का कहना है कि गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए थे लेकिन पुलिस ने उनके हमारे दो भतीजों राहुल और अंकित के खिलाफ भी हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है जबकि दोनों ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों लड़ाई के समय ग्वालियर में ही थे। राहुल उस वक्त ग्वालियर की यंग इंडिया लायब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी का वीडियो भी मौजूद हैं।
वर्षा ने बताया कि इसी तरह हमारे परिवार का शेर सिंह जाटव भी झगड़े के समय गांव में मौजूद नहीं था। उसका नाम भी एफआईआर में जोड़ दिया गया है। इस मामले में दलित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग है।
पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर किया था मामला दर्ज
करैरा थाना पुलिस ने प्रजापति परिवार की शिकायत पर जाटव परिवार के दिनेश, महेंद्र, शेर सिंह, सुरेंद्र, पातीराम, मनीष, नीरज, बनवाली, हरिराम, सोनी, राहुल और अंकित के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, दूसरी तरफ जाटव परिवार की शिकायत पर जाटव परिवार के प्रवीण, प्रभु, पवन, अजेंद्र, किशन लाल, रामलाल, पुष्पेंद्र, पंकज, राजेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट सहित बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया था।
इस मामले में करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जिस प्रकार से तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो पक्षों के झगडे में 2 छात्रों पर हुई FIR, परिजन बोलें झगडे के समय दोनों ग्वालियर पढ़ाई कर रहे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment