Press "Enter" to skip to content

8 केंद्रों पर 130 परीक्षार्थियों ने दी दसवीं के हिन्दी की पूरक परीक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की पूरक परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार से दसवीं कक्षा की विषयवार पूरक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। आठों विकासखंडों में बनाए गए एक-एक परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को दसवीं के हिन्दी विषय की पूरक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हिन्दी में कुल 143 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 130 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 113 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इनमें शहर के उमावि क्रमांक-2 परीक्षा केंद्र पर दो, उत्कृष्ट पिछोर में पांच, उत्कृष्ट उमावि खनियाधाना में एक, कन्या उमावि करैरा में एक, कन्या उमावि नरवर में दो, उमावि भटनावर व कन्या उमावि कोलारस पर एक-एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि रन्नौद केंद्र पर कोई परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!