सांसद एवं सह प्रभारी मध्यप्रदेश रामशंकर कठेरिया ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर समय क्षेत्र व लोगों के बीच रहकर काम करता है। लेकिन अब परीक्षा का समय आ गया है हम विजयी हो इसके लिए हमें काम करना है। राजनीतिक दल का मतलब चुनाव और चुनाव का मतलब जीत यह बात हमें ध्यान में रखनी है। यह बात सांसद व सह प्रभारी मध्यप्रदेश राम शंकर कठेरिया ने बीते रोज होटल युवराज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
सह प्रभारी कठेरिया ने कहा कि हम सभी पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता है और जो अनुशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं में है वह किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता में नहीं है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्धारा अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इन योजनाओं से प्रत्येक परिवार लाभांवित है। हम सभी को योजनाओं के बारे में आमजन को घर—घर जाकर जानकारी देनी है आम लोगों के बीच जाकर बताएं कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है इसलिए उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस ने आपको कुछ भी लाभ नहीं दिया है इन्होंने सिर्फ लूटने का काम किया है। कठेरिया ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नियति है और न ही नीति है।
प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने कहा ग्वालियर संभाग में अगर सबसे अच्छा संगठन है तो वह शिवपुरी है। ऐसा कोई विषय नहीं है हम इस बार पांचों विधनसभा जीतेंगे। भाजपा की योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ दिया है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी रोज लोगों के बीच जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं एवं कांग्रेस की कुरीति के बारे भी उन्हें जानकारी दें।
स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि अब तेज गति से समय निकल रहा है। चुनाव का समय नजदीक है। केंद्र व राज्य सरकार द्धारा जो अभियान दिए है हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उसको नीचे तक पहुंचाया है। बूथ अध्यक्ष व बूथ कमेटियों ने नीचे तक पहुंचकर काम किया है। सभी मोर्चे सक्रियता से काम कर रहे हैं। वहीं महाजनसंपर्क अभियान को नीचे तक पहुंचाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लाडली बहना योजना में 2 लाख 81 हजार पंजीकृत हुईं उन्हें सरकार द्धारा प्रतिमाह 1 हजार रूपए खाते में दिए जा रहे हैं। अभी जो बहनें छूट गईं है उनके लिए दोबारा से अभियान शुरू हो रहा है। बैठक में मंच पर राज्यमंत्री व पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक व आभार उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल द्धारा व्यक्त किया गया।

अब परीक्षा का समय, विजयी होने के लिए सभी साथ मिलकर काम करें: रामशंकर कठेरिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment