Press "Enter" to skip to content

करैरा के कालीपहाड़ी में घर में सो रही 17 साल की उजाला को सांप ने काटा, हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी में घर में सो रही एक 17 साल की किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर किशोरी का पोस्टमॉर्टम कराया है।


जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम काली पहाड़ी की रहने वाली 17 साल की किशोरी उजाला परिहार पुत्री तेज सिंह परिहार सोमवार रात अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे सोते वक्त उजाला को एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद घबराई उजाला परिहार एकाएक चींख उठी जिसे देख परिजन जाग गए।

परिजनों ने कमरे में सांप को देखा जिसे घर से बाहर भगाने के बाद तत्काल उजाला को परिजन झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उजाला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत आज करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई को करैरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!