Press "Enter" to skip to content

आनंदपुर में शिवजी और नंदी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, मंदिर को बना रहे निशाना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार शांति सौहार्द को भंग करने की चेष्टा की जा रही है। लुकवासा चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में 4 दिनों के भीतर एक ही मंदिर को निशाना बनाते हुए दो बार शिव परिवार की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया है।

बता दें कि आनंदपुर गांव में सिंध नदी के किनारे स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में स्थापित शिव परिवार के शिवलिंग और नंदी की मूर्ति बीते 14 जुलाई को शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने खण्डित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने मंदिर में फिर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की और विधि विधान से पूजा करने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए लेकिन सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर मंदिर में शिव परिवार की स्थापित की गई शिवलिंग और नंदी की प्रतिमाएं खंडित कर दी।

इस घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि जल्द से जल्द ऐसे असामाजिक तत्वों को पुलिस पकड़े नहीं तो क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ेगा।

बता दें कि 14 जुलाई शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को पत्थर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने हनुमान मंदिर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन गर्भगृह का दरवाजा न खुलने के कारण वह मंदिर में प्रवेश नहीं कर सके थे।

सुबह जब मंदिर के पुजारी हरिवल्लभ भार्गव मंदिर पहुंचे तो उन्हें शिव परिवार की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिली थीं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अज्ञात असामाजिक तत्व की तलाश शुरू कर दी थी आज एक बार फिर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले को विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!