शिवपुरी: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती आज एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंची जहां उन्होंने शिवपुरी के सर्किट हाउस पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रही थी चीतों की मौत के पर चर्चा की साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्होंने हीरा बताया।
चीता भाजपा का कार्यकर्ता नहीं जो अनुशासन में रहे
चीतों की लगातार हो रही मौत पर साध्वी उमा भारती ने कहा कि चीतों को जो वनस्पतियों की गंध उन्हें अफ्रीकी जंगलों में मिलती है वहां जो खाद मिट्टी विशेष प्रकार की होती है। वह यहां के जंगलों में नहीं है। जिस प्रकार की घास अफ्रीकी जंगलों में होती थी वह चीतों को नहीं मिल पा रही है वहां के वनस्पति की गंद उन्हें यहां नहीं मिल पा रही है। वे अपने परिवार और परिवेश से बिछड़ गए हैं। चीता बहुत ही आंतरिक जानवर होता है।
चीता अपने इमोशन को दबाकर रखता है। चीता बहुत ही आसानी से डिप्रेशन में चले जाते हैं और इनका कोई इलाज भी नहीं होता है। भारत में एक प्रयोग किया गया है चीतों को लाने का, अफ्रीका के जंगलों में भी चीते मरते हैं। हम अभी भी यह सोच रहे हैं कि जितने चीते बचे हैं उन पर हमारा प्रयोग सफल रहे। इस बीच चीतों को लेकर साध्वी उमा भारती ने कहा कि चीता भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है। जो अनुशासन में बना रहेगा उसे जंगल की गंध चाहिए उसे अपने इमोशन की आजादी चाहिए।
साध्वी उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हीरा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्यार नहीं मिला कांग्रेस उनका दिल नहीं जीत पाई कांग्रेस अपना हीरा गवा चुकी है। साध्वी उमा भारती ने कहा की अम्मा महाराज राजमाता सिंधिया अपने भाई को भाजपा में देखना चाहती थी उनका यह सपना ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरा कर दिया इससे मुझे बहुत खुशी है।
पटवारी घोटाले पर साध्वी उमा भारती ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह भाजपा का नेता ही क्यों ना हो। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

चीता भाजपा कार्यकर्ता नहीं जो अनुशासन में रहें: उमा भारती, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया हीरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment