Press "Enter" to skip to content

पहाड़ा में महिला सरपंच को दबंगो ने जमकर पीटा, बेटे को बचाने पहुंची थी / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत पहाड़ा की महिला सरपंच की दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। शुरुआत में महिला सरपंच बचकर भाग गई, लेकिन दबंगों ने बेटे को दबोच लिया और उसे बचाने आई तो अधमरा कर दिया। खटिया पर डालकर तेंदुआ थाने लाए। महिला सरपंच को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की है।


महिला सरपंच गीता बाई (50) पत्नी कल्ला जाटव निवासी ग्राम पहाड़ी की गांव के ही तीन दबंगों ने मारपीट कर दी। परिजनों ने बताया कि महिला सरपंच गीता बाई का बेटा गोपाल जाटव 16 जुलाई को खरई बाजार गया था। गांव के दबंग धर्मवीर यादव, रामवीर यादव और मुलायम आ गए। कागज पर हस्ताक्षर करने की कहकर दबाव बनाने लगे। गोपाल ने पूछा तो कहने लगे कि मान्स (आदमी) मारना है। भागकर सब्जी की दुकान पर पहुंचा तो तीनों वहां भी आ गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!