Press "Enter" to skip to content

छत के रास्ते किराना दुकान में घुसे चोर, चिल्लर सहित नगदी, सिगरेट-पान मसाला और ड्रायफ्रूट भरकर ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर तिराहा दिनारा स्थित किराना दुकान में दो बदमाश छत पर चढ़े और छत का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश चिल्लर सहित 40 हजार कैश, सिगरेट-पान मसाला, ड्रायफ्रूट व मोबाइल चोरी करके ले गए हैं। दिनारा थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक आनंद गुप्ता उर्फ अन्नू सुहाने पुत्र महेश कुमार सुहाने निवासी सर्राफा मार्केट दिनारा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्नू सुहाने ने बताया कि उसकी पिछोर तिराहे पर किराना की थोक दुकान है। अज्ञात बदमाश रात करीब 12 बजे छत का गेट तोड़कर दुकान में घुस आए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर पता चला कि बदमाश रात 2 बजे तक दुकान में इत्मीनान से चोरी करते रहे।

बदमाशों दुकान की चिल्लर सहित करीब 40 हजार कैश, सिगरेट, पान मसाला और ड्रायफ्रूट सहित एंड्राइड मोबाइल चुराकर ले गए हैं। हालांकि बारीकी से देखेंगे तो माल ज्यादा चोरी हो सकता है। बदमाश मुंह ढके हुए थे। पुलिस कर्मी रात्रि गश्त के दौरान रोड तरफ थे। जबकि दुकान के पिछले जंगल लगा हुआ है। इसलिए पुलिस वालों को भी दुकान में चोरी की भनक नहीं लग सकी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!