Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-डंपर भी किए गए जब्त, 2 आरोपियों से चार बाइक बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने चोरी की 4 बाइकों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया जानकारी मिली थी कि करेड़ा निवासी कृष्ण प्रताप जाटव (23) और रोशन जाटव (25) के पास चोरी की बाइक जब्त की हैं।


दोनों आरोपियों को पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों के पास से 4 चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने 3 बाइक करैड़ा थाना क्षेत्र से और एक बाइक अमोला थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने MP33BA3311, MP33MT8521, MP32MB5439 और एक बिना नंबर की बाइक को जब्त किया है।

अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-डंपर जब्त

इधर, शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध रेत के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से एक रेत से भरा हुआ है। ट्रैक्टर तो वहीं एक रेत से भरा हुआ डंपर को जब्त किया है।सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि रविवार की दोपहर भ्रमण के दौरान खांदी रोड ग्राम भवेड़ पोहरी रोड पर एक रेत से भरे डंपर UP-75-AT-0767 को रोककर जांच की गई थी। डंपर के ड्राइवर के पास रायल्टी नहीं थी। ड्राइवर ने अपना नाम वीरेंद्र परिहार (25) निवासी नयागांव थाना पनिहार का होना बताया था। पुलिस ने डंपर को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इधर, पिछोर थाना पुलिस ने 16 जुलाई को अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर को जब्त किया है। पिछोर थाने के एसआई बीएल दौहरे ने बताया कि गरैठा पुलिया के पास से एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किया। जिसमें अवैध रूप से (रेत) बजरी भरी थी। हालांकि, कार्यवाही के दौरान ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की कार्यवाही की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!