शिवपुरी: जिले में सधी हुई बारिश का दौर जारी है, जबकि एमपी के कई जिलों में भारी बारिश से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। आज रविवार को शिवपुरी में बादल छाए और बीच-बीच में बारिश-बारिश का सिलसिला जारी रहा है। पिछले 24 घंटे में शिवपुरी जिले में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इधर, शहर के नीलगर चौराहे क्षेत्र के चाबी घर के पास एक डेढ़ फीट का मगरमच्छ का बच्चा निकल आया, जिसे लोगों ने अपने हाथों से पकड़ लिया। काफी देर तक मगरमच्छ के बच्चे को लिए हुए लोग घूमते रहे सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सुपुर्द कर दिया है।
बता दें कि बारिश के दिनों में शहरी क्षेत्र में मगरमच्छ का निकलना आम बात हो गई है, इसके चलते लोग भी मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चुकते हैं।
जिले में अभी तक 284.86 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शिवपुरी जिले में 1 जून 2023 से अब तक 284.86 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में पिछले वर्ष आज दिनांक तक 207.41 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 435.40 मि.मी., बैराड़ में 139 मि.मी., पोहरी में 362.50 मि.मी., नरवर में 274 मि.मी., करैरा में 233.30 मि.मी., पिछोर में 247 मि.मी., कोलारस 260 मि.मी., बदरवास में 380.50 मि.मी. और खनियाधाना में 232 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

भारी बारिश के बीच मगरमच्छ का बच्चा निकला, लोग हाथ में लेकर खेलते रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment