Press "Enter" to skip to content

सफलता: 15 गिरिल (पोस्ट/एंगल) चोरी करने वाले सातिर चोरो को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी रघुवंश सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय अजय भार्गव के निर्देशन में थाना हाजा के अप. क्र. 96/23 धारा 379 भादवि के आरोपियान एवं मशरुका की तलाश हेतु त्वरित टीम तैयार कर रवाना किया गया. बाद आरोपियान महेन्द्र धानुक पुत्र कप्तान धानुक उम्र 35 साल निवासी ग्राम मरौंआ बाजना थाना बेलगङा जिला ग्वालियर हाल निवास कार्य देव कालोनी शिवहरे बियर बार के पीछे थाना मोहना जिला ग्वालियर ,धर्मेन्द्र उर्फ धर्मवीर जाटव पुत्र स्व श्री भागीरथ जाटव उम्र 24 साल निवासी जाटव मोहल्ला ग्राम मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर को कायमी के 14 घण्टे के अंदर पुलिस हिरासत में लिया गया । अपराध सदर का मशरुका 15 गिरिल(पोस्ट/एंगल) मय प्लेटिना मोटर साईकिल क्रमाक MP09-ZA-9569 जप्त किया गया। कुल मशरूका कीतम करीव 1,40,000 हजार रुपये आँकी गई.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, कावा प्रआर 275 अनिल कुमार, आर 274 धर्मेन्द्र शर्मा , आर 619 पवन कुमार, आर 104 रवि कुशवाह, आर440 राधाक्रष्ण धाकङ,आर 482 नरेन्द्र धाकङ की अहम भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!