Press "Enter" to skip to content

सतीश सिंह चौहान बने शहर के कोतवाल, अमित भदौरिया लाइन अटैच / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी के पद पर बदलाव किया है पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया को हटाकर निरीक्षक सतीश चौहान को कोतवाली प्रभारी बनाया है।


बता दें कि इससे पहले उपनिरीक्षकों के तबादले कुछ दिनों पहले एसपी के द्वारा किए गए थे। लेकिन निरीक्षकों के तबादलों में एक ही नाम कोतवाली प्रभारी का सामने आया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक अमित भदौरिया को कोतवाली से हटाते हुए उन्हें फिलहाल लाइन में अटैच किया है>

वहीं कोतवाली प्रभारी के रूप में निरीक्षक सतीश चौहान को नियुक्त किया गया है। बता दें निरीक्षक सतीश सिंह चौहान वर्तमान में साइबर प्रभारी थे। सिर्फ कोतवाली प्रभारी का बदलाव अब चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!