Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत:बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थी 2 बच्ची / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के श्यामपुर में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 14 साल की बालिका की मौत हो गई। वहीं, एक 13 साल की बालिका गंभीर रूप से घायल है। जिसे शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय और एक बकरी की भी मौत हुई है।


श्यामपुर गांव की रहने वाली सलोनी पुत्री बलराम कुशवाह (14) और बेटो कुशवाह पुत्री हरि सिंह कुशवाह (13) शनिवार दोपहर बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी तो दोनों आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। वहां एक गाय और एक बकरी भी थी। इस दौरान बिजली गिरी। जिसमें सलोनी, एक गाय और बकरी की मौत हो गई। वहीं बेटो को उपचार के लिए नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नाजुक हाल को देखते हुए तत्काल डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!