शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे रहे दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि 10 जुलाई 2023 को पिछोर के बीजासेन कॉलोनी रहने वाले रूप सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम नगरैला निवासी महेंद्र लोधी, अरविंद लोधी, भूरा लोधी व हेमंत लोधी ने पुरानी रंजिश पर से उसे गालियां दी।
मना करने पर अरविंद लोधी व भूरा ने उसकी लाठियों से जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने रूप सिंह का भाई फूल सिंह आए तो आरोपियों ने फूल सिंह के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। घटना में घायल फूल सिंह को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
शनिवार को टीआई गब्बर सिंह गुर्जर ने एक सूचना पर से दो अरविंद लोधी व भूरा लोधी निवासी नगरैला को पकड़ लिया। जबकि शेष फरार आरोपी महेंद्र लोधी व हेमंत लोधी निवासी ग्राम मजरा श्याम नगर नगरैला, सोनू लोधी निवासी नया खेड़ा, सुदर्शन लोधी निवासी रमपुरा, राघवेंद्र उर्फ राघव लोधी निवासी बगरौदा की तलाश जारी है।

हत्या के 2 आरोपी पकड़ाए: कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी हत्या, शेष पांच अब भी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment