Press "Enter" to skip to content

दर्जन भर लोगों ने किया हमला: घर में घुसकर बचाई जान, वाहनों की कर दी तोड़फोड़ / Shivpuri News

शिवपुरी के सिरसोद गांव में 9 जुलाई को हुए हल्के विवाद के बाद 14 जुलाई की रात एक पक्ष के करीब 12 अज्ञात हमलावरों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला किया था। भयभीत परिवार ने घर के कमरों के दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने घर के दरवाजों को तोड़ने का प्रयास किया। इसके साथ ही पांच वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी।


हांलाकि सिरसोद थाना पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उचित कार्यवाही और अपने जान माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक सिरसोद गांव में पीएचई विभाग की टंकी के निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य में भटनावर क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग कार्य कर रहे थे। 9 जुलाई की रात सिरसोद गांव में शराब की दुकान पर राजेश जाटव का विवाद भटनावर क्षेत्र के रहने वाले सलमान पठान और जगदीश कुशवाह के साथ हो गया था। दोनों पक्षों पर जमकर मारपीट हुई थी। सलमान खान की शिकायत पर सिरसोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था लेकिन राजेश जाटव की ओर से शिकायत नहीं ली गई थी, तभी से सलमान पठान अपने मन में अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने की ठाने हुआ था।

14 जुलाई की रात बोला हमला, घर में घुसकर बचाई जान

सिरसोद गांव के रहने वाले भगवान लाल पुत्र काशी लाल जाटव ने बताया कि 14 जुलाई की रात 9:00 बजे 4 बाइक से करीब 12 बदमाश सवार होकर हमारे घर पर पहुंचे थे, जिनमें सलमान पठान और जगदीश कुशवाह भी शामिल था। सभी के हाथ में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी थे। एकाएक घर पर हुए हमले को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य घर के कमरों में बंद हो गए थे और अंदर से कुंडी लगा ली थी। इस दौरान हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से घर के बाहर खड़ी करीब 5 गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।

सिरसोद थाना पुलिस ने नहीं की उचित कार्यवाही

भगवान लाल जाटव ने बताया कि रात्रि में जब इसकी शिकायत करने सिरसोद थाने पर पहुंचे थे तो थाने पर पदस्थ एक एसआई ने भी उनके साथ अभद्रता की थी हालांकि बाद में सिरसोद थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर मामले को रफा-दफा कर दिया। जबकि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध होना चाहिए था।

आज इसी शिकायत को लेकर मैं और मेरा परिवार क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा हूं, हमें डर है कि उक्त लोग कभी भी हम पर फिर हमला बोल सकते हैं इसी के चलते पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला पंजीबद्ध करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि पीड़ित परिवार के साथ कई हिंदू संगठन भी साथ थे जिनके द्वारा हमलावर मुस्लिम युवकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!