शिवपुरी के खनियाधाना थाना में पदस्थ एक ASI ने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने किन कारणों से सुसाइड किया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
दूसरे आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, बीती रात एएसआई पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
बताया गया है कि आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगी हुई थी। एएसआई सुकुल मरावी बीती रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वही रुकने की आरक्षक से बात कही। इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया। सुबह जब आरक्षक सत्यवीर गुर्जर वापस लौटा, तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।
बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी खनियाधाना कस्बे में एक किराए का कमरा लेकर रहता था लेकिन वह बीती रात में अपने कमरे पर नहीं गया और आरक्षक सत्यवीर के सरकारी क्वार्टर पर ही रुक गया, जहां उसने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि एएसआई सुकुल मरावी की पत्नी भी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं फिलहाल वह सिटी कोतवाली में तैनात हैं।
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मौके की जांच करने ग्वालियर से एफएसएल की टीम और पुलिस अधीक्षक पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सरकारी क्वार्टर के दरवाजे को खोला जाएगा। इसके बाद जांच और सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़: ASI ने देर रात खुद को मारी गोली: सुबह आरक्षक के कमरे में मिला शव, SP मौके पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment