पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
शिवपुरी। शिवपुरी के वीर सावरकर उद्यान के सामने हाजी सन्नू मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पर तीन युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर विवेक काले नामक व्यक्ति के ₹70000 उनके खाते से उड़ा डाले।
घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। धोखाधड़ी के शिकार हुए वीर सावरकर कॉलोनी में रहने वाले विवेक काले पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र राव काले ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा एक एटीएम से अपने पैसे निकालने गए थे। तभी वहां पर तीन युवक पीछे से आ गए और उन्होंने उन्हें बातों में उलझा कर उनका कार्ड बदल दिया। इस दौरान बदमाशों ने बातों में उलझा कर पीछे खड़े होकर उनका कार्ड बदलकर मोबाइल से फ़ोटो खींचकर उनका पिन भी देख लिया। मोबाइल से फोटो खींचकर उनका पिन प्राप्त कर उनका कार्ड बदलने वाले बदमाशों ने बाद में दूसरी जगह से विवेक काले के अकाउंट से लगभग ₹70000 उड़ा दिए। इस मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुए विवेक काले ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और कोतवाली थाना क्षेत्र में आवेदन देकर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है।

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए 70 हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर हुई धोखाधड़ी की वारदात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment