Press "Enter" to skip to content

डॉ अभिषेक गोयल की MLC रिपोर्ट पर घायल को शक, एसपी से दोबारा MLC रिपोर्ट करने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक युवक का घायल अवस्था में उपचार जारी है. वहीं घायल युवक के भाई ने आज एसपी से फिर से एमएलसी करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार महेंद्र गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम जागती तहसील शिवपुरी ने बताया कि उसके भाई जय सिंह गुर्जर निवासी ग्राम जागती का झगड़ा गांव के कल्याण सिंह गुर्जर, रंजीत सिंह गुर्जर, अनिल गुर्जर, जीतू गुर्जर निवासी जागती के साथ हुआ था. मेरे भाई की मारपीट की इसके बाद भाई की हाथ की ऊँगली टूट गई हाथ पर कुल्हाड़ी के घाव के निशान भी है. घायल का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया. पीड़ित ने सांठगांठ के आरोप लगाए गए हैं अभी घायल अस्पताल में भर्ती है.

पीड़ित ने बताया कि घटना स्थल पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और थाने में भी कुल्हाड़ी जप्त की गई है. लेकिन डॉक्टर ने कुल्हाड़ी से हमला करना एमएलसी रिपोर्ट में नहीं बताया गया है. वहीं डॉ अभिषेक गोयल पर सांठगांठ के आरोप लगाए हैं. एसपी से पीड़ित ने पुनः मेडिकल परीक्षण करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!