शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र में एक डामर-गिट्टी फैक्ट्री के संचालक की लापरवाही की वजह से बिजली का करंट लगने से एक महिला और एक नौजवान की मौत हो गई है। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना कर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 38 साल की रेखा धाकड़ पति हरिमोहन धाकड़ फतेहपुर क्षेत्र में शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास अपने फार्म की ओर अपने घर से पैदल जा रही थी। बताया गया है कि रेखा धाकड़ के कृषि फार्म का रास्ता डामर गिट्टी की फैक्ट्री से होकर गुजरता है। डामर गिट्टी के संचालक ने अपनी फैक्ट्री के चारों ओर लोहे की जाली लगा रखी है इसी लोहे की जाली के गेट को हटाकर आगे का रास्ता तय करना होता है।
आज दोपहर रेखा धाकड़ अपने फार्म की ओर जा रही थी फैक्ट्री के गेट को छुआ तो उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। रेखा दौड़ते करंट की चपेट में आने से जाली से ही चिपक कर रह गई। इसी दौरान मौके से 23 साल का पवन शाक्य पुत्र चिरौंजी शाक्य उस रास्ते से गुजर रहा था वह भी लोहे की जाली में दौड़ते करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में महिला सहित युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे गए और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रेखा धाकड़ को मृत घोषित कर दिया। रेखा धाकड़ के जेठ उदय सिंह धाकड़ ने बताया कि में अपने छोटे भाई छोटे भाई की पत्नी को लेकर अस्पताल आया।
इस दौरान हमारे फार्म हाउस के पास रहने वाला पवन शाक्य मौके पर ही पड़ा हुआ था मैंने देखा कि उसकी सांसे नहीं चल रही थी। कुछ ही देर बाद पवन को भी जिला अस्पताल में लाया गया था लेकिन पवन को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मानवता भूले फेक्ट्री संचालक और वर्कर
बताया गया है कि जिस वक्त महिला और युवक को बिजली का करंट लगा था इसके बाद जैसे ही फैक्ट्री पर काम कर रहे मजदूर और उनके प्रबंधन से जुड़े हुए लोगों को यह सूचना लगी तो उनके द्वारा महिला और युवक को अस्पताल न ले जाते हुए, बिजली के तारों को समेट लिया और मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि फैक्ट्री के संचालक के द्वारा बिजली चोरी करने के लिए खुले रूप में बिजली के तारों को डाला हुआ था।
कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि फैक्ट्री के संचालक की लापरवाही के चलते एक महिला सहित एक युवक की करंट लगने से मौत हुई है। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करंट लगने से महिला और एक युवक की मौत: फैक्ट्री की बाउंड्री में लगी जाली में करंट होने से हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment