शिवपुरी में साल 2021 में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने दो साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है।
चोर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए हुए जेवरात को बरामद कर लिया है। चोरी की इस वारदात में 50 हजार रुपए भी चोरी हुए थे, लेकिन 50 हजार रुपए चोर ने खर्च कर दिए। चोरी की इस वारदात में शामिल एक और चोर की तलाश में पुलिस जुट गई है।
पिता-पुत्र ने मिलकर की थी चोरी
जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2021 को फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले हिम्मत सिंह के घर में पिता-पुत्र ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पिता-पुत्र घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुराकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पीड़ित हिम्मत सिंह ने घर के पास डेरा बनाकर रहने वाले दो संदेहियो बब्लू कुचबंदिया और उसके बेटे संगीत पर चोरी का संदेह दर्ज कराते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, घटना के बाद से ही दोनों पिता-पुत्र लापता हो गए।
कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस लगातार पीछे लगी हुई थी लेकिन चोर अपनी लोकेशन को बदलते रहते थे। एक सूचना पर हवलदार नंद किशोर को उक्त चोर को पकड़ने के लिए भेजा और पुलिस टीम ने आरोपी चोर बब्लू कुचबंदिया निवासी करैरा को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए है, लेकिन अभी भी बब्लू कुचबंदिया का बेटा संगीत कुचबंदिया फरार है।







Be First to Comment