Press "Enter" to skip to content

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग: चालक ने कूदकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। स्कूटी डेढ़ घंटे में जलकर राख हो गई। इधर, सतना में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर को केबिन से बाहर निकलने का समय नहीं मिला। ड्राइवर केबिन में जिंदा जल गया।


शिवपुरी के सैंट चार्ल्स स्कूल ठाकुर बाबा कॉलोनी का रहने वाला आशीष धाकड़ गुरुवार सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर जा रहा था। वह पोलो ग्राउंड से प्रैक्टिस कर लौट रहा था। पोहरी बस स्टैंड के पास पहुंचते ही स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई। आशीष तुरंत स्कूटी से कूद गया। कुछ ही सेकंड में पूरी स्कूटी में आग लग गई।

डेढ़ घंटे में इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्कूटी को एक साल पहले ही खरीदा गया था।
डेढ़ घंटे में इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्कूटी को एक साल पहले ही खरीदा गया था।
आशीष धाकड़ ने बताया कि वह आर्मी और पुलिस फोर्स की तैयारी कर रहा है। रोज प्रैक्टिस के लिए पोलो ग्राउंड जाता है। उसके बड़े भाई सेवक धाकड़ ने एक साल पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। बता दें, शिवपुरी में पहले भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!