Press "Enter" to skip to content

अब अंतिम चेतावनी, प्रशासन अमल करे वरना उग्र प्रदर्शन होगा / Shivpuri News

शिवपुरी सैकड़ों बार सरकार के समक्ष मांग रख चुके, प्रदर्शन भी कर चुके लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। कर्मचारी संगठन से लेकर आक्रोशित हैं। यह अंतिम चेतावनी पत्र है यदि इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो फिर हमें उग्र आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा।


इस आशय की मांग का एक ज्ञापन मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर राजीव समाधिया को सौंपा गया। कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर समूह में एकत्रित होकर पहले तो संगठन के समर्थन में नारेबाजी की और फिर अपनी मांगों के समर्थन में भी आक्रोश जताया। त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, एवं पदोन्नति सहित 26 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार समाधिया को सौंपा। आंदोलन में मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त विकास खंडों से हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने रैली निकालकर कर आंदोलन के प्रथम चरण का जोरदार शंखनाद किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, राज्य कर्मचारी संघ के तारिक सिद्दीकी, अपाक्स के दुबे जी बाथम, वन कर्मचारी संघ के दुर्गा प्रसाद ग्वाल, जिला स्वास्थ्य संघ के मनोज भार्गव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव अरविंद सरैया, शिक्षक संघ के राजा बाबू आर्य सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने दिया ज्ञापन। यह रही प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू की जाए, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पदोन्नति, ग्रेड पे निर्धारण कर लिपिक वर्ग को ग्रेड पे केंद्र के समान दिया जाए, बंधन मुक्त अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान डीए प्रदान करने, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने, स्टाफ नर्सेज को द्वितीय श्रेणी में सम्मिलित कर ज्वॉइनिंग डेट से 100 फीसदी सैलरी की जाए, पंचायत सचिव सहायक सचिव को नियमित करने सहित मांगे शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!