Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट में लगे शिवराज भैया किधर गए, वादा करके मुकर गए के नारे / Shivpuri News

शिवपुरी: 11 जून 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए 15 सौ रुपए देने की बात कही थी. लेकिन उनके खातों में आधी राशि अर्थात ₹750 आ रहे हैं। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि हमारी मांगें पूरी की जाएं. यह ज्ञापन आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम बुधवार कलेक्ट्रेट में सौंपा.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की रेखा मिश्रा और उमा परिहार ने संयुक्त रूप से नारा लगाते हुए कहा कि शिवराज भैया किधर गए, वादा करके मुकर गए। 5000 मैं दम नहीं, और 10,000 से कम नहीं. इस तरह की नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने यहां तक कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो फिर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!