शिवपुरी: नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद ने आज नगर पालिका परिसर में वार्ड वासियों के लिए नहीं मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर पालिका परिसर में बुधवार को दोपहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आज वार्ड क्रमांक 36 से पार्षद एमडी गुर्जर अपने वार्ड से पेंड़ भरते हुए नगरपालिका परिसर पहुंचे थे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर के साथ आधा सैकड़ा महिलाएं भी साथ चल रही थी। इसके बाद नगरपालिका परिसर में हाथ में तख्ती लेकर परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए थे।
कांग्रेस के पार्षद एमडी गुर्जर के समर्थन में कांग्रेस के अन्य पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष भी धरने पर बैठ गए थे। लेकिन शाम होते शिवपुरी एसडीएम ने एक पत्र जारी कर धरना स्थल से पार्षद सहित महिलाओं को हटवा दिया। एसडीएम ऑफिस से जारी पत्र में उल्लेख किया गया कि आपके द्वारा धरना प्रदर्शन के आवेदन को निरस्त किया जाता है।
एसडीएम कार्यालय से जारी पत्र में शासकीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करना अनुचित माना। इसी के चलते धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद सहित वार्ड की जनता को नगर परिषद से हटा दिया गया। बता दें, इससे पहले भी नगर पालिका परिसर में कई पार्षदों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
पार्षद ने लगाए प्रशासन पर मनमानी के आरोप
वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर ने धरने से हटाए जाने के बाद प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाए हैं पार्षद का कहना है कि जनप्रतिनिधि को जनता की आवाज उठाने एवं विकास की मांग के लिए प्रशासन द्वारा रोका गया है। जबकि यह धरना नल बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं को लेकर दिया जा रहा था। वार्ड क्रमांक 36 की यह समस्या है कई वर्षों से चली आ रही है।
जब भी इन समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाई जाती है तो नगरीय प्रशासन के द्वारा इसी प्रकार से आवाज को दबा दिया जाता है। पार्षद एमडी गुर्जर का कहना है कि वे एक बार फिर अनुमति लेने के बाद अपने वार्ड की जरूरतों को पूरा करने के लिए धरने पर बैठेंगे।
नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने नगरपालिका के हुक्मरानों पर मनमानी के भी आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा का कहना है कि नगर परिषद को गठित हुए लंबा समय हो गया है। इसके बावजूद आज तक वार्डों में ना ही विकास कार्य किए गए हैं और ना ही मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने कहा कि हाल ही में वार्डों में सब थीम रोड स्वीकृत हमारे द्वारा कराई गई थी इसके बावजूद इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक अपने ऊपर ले रही है।

धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद: SDM ने पत्र जारी कर हटवाया, वार्ड में नहीं मिल रही सुविधाएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment