शिवपुरी: मेरा सपना था, बेटी इंजीनियर बने इसलिए मैंने पाई-पाई जोड़ कर खेती किसानी से जो भी पैसा बचता था वह सहकारी बैंक पिछोर में जमा कियाl इस तरह मैंने 3 लाख 41 हजार 561 रुपए जोड़ेl लेकिन बैंक ने भुगतान करने से मना कर दियाl बेटी को इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए ₹2 लाख 19 हजार की फीस पहली किश्त के रूप में जमा करनी है, कहां से जमा करूंl यह शिकायती आवेदन जब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत करते हुए महेंद्र यादव निवासी बंडा पिछोर ने किया तो सुनवाई कर रहे जिपं के एडिशनल सीईओ महेंद्र जैन ने आवेदन कार्रवाई के लिए सीसीबी की ओर बढ़ा दियाl
पीड़ित पिता ने कहा कि वह 100 से अधिक चक्कर बैंक के काट चुका है. लेकिन अधिकारी उसे हर बार पैसा देने से इंकार कर देते हैं. उसकी बेटी मुस्कान ने जे ट्रिपल ई, एनआईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियरिंग में प्रवेश हो गया है. अब कॉलेज फीस मांग रहा है कि ₹2 लाख 19 हजार जमा करोl बुरे समय में बचत के लिए ही पैसा बेटी की पढ़ाई के लिए बैंक में जमा किया था. लेकिन अधिकारी देने से इंकार कर रहे हैंl ऐसे में मेरी बेटी की पढ़ाई अब कैसे होगी, इस पर आवेदन सीसीबी के क्लेविकल स्टाफ ने रख तो लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की.
पति की मौत, सहायता राशि देवर को देना चाह रहे सरपंच-सचिव शिवपुरी के अंतर्गत आने वाले बिची गांव की निवासी सोना आदिवासी पत्नी राजकुमार ने शिकायत कर कहा कि उसके पति की पिछले दिनों मृत्यु हो गई lजिसके एवज में राशि स्वीकृति हुई हैl लेकिन इस राशि को मेरा देवर रखना चाहता है, उसने पंचायत में आवेदन दे रखा है lऔर सरपंच-सचिव भी मुझसे कह रहे हैं कि राशि देवर को ही मिलेगी, जबकि देवर पति की अंत्येष्टि में तक शामिल नहीं हुआ था lऐसे में मेरे पास एक बच्चा है और दूसरा गर्भ में पल रहा हैl पति की मौत हो चुकी है यह पैसा मुझ उत्तराधिकारी को नहीं मिला तो फिर मेरा कैसे भरण-पोषण होगाl इस आवेदन पर कार्रवाई के लिए डिप्टी कलेक्टर आरके श्रीवास्तव ने आवेदन जनपद की ओर बढ़ा दियाl
भाई ने लिया था लोन उसकी हो चुकी मौत, मेरी विकलांग पेंशन से क्यों कट रहा पैसा मेरे भाई राकेश पाल निवासी खनियाधाना की मृत्यु कुछ समय पहले हो गईl जिसकी जानकारी बैंक को है उसने बैंक से ₹20 हजार कर्ज लिया था lमृत्यु के बाद अब उस राशि को वसूल करने के लिए मुझ दिव्यांग की पेंशन से राशि काटी जा रही हैl जबकि मैं इस योग्य नहीं हूं कि खुद का भरण पोषण कर सकूंl ऊपर से मुझे जो दिव्यांग सहायता मिल रही है उसमें से बैंक पैसे काट रहा हैl ऐसी अनदेखी बंद होl यह सवाल जब रेडी हिम्मतपुर खनियाधाना निवासी सुरेश पाल ने जन सुनवाई कर रहे एडिशनल सीईओ महेंद्र जैन से किया तो उन्होंने आवेदन कार्रवाई के लिए लीड बैंक ऑफिसर संजय जैन मारोरा की और बढ़ा दियाl
ग्राम पाढोदा के रहने वाले आयुष राजावत और हर्षित राजावत दोनों भाई बहन ने शिकायत कर कहा कि पिछली बार उनका ईडब्ल्यूएस बन गया था लेकिन इस बार ईडब्ल्यूएस बनाकर नहीं दिया गया है lकहते हैं डाक्यूमेंट्स पूरे नहीं हैl जबकि पिछली बार हमें जो डाक्यूमेंट्स लगाए थे वही डाक्यूमेंट्स इस बार भी लगाए हैंl अधिकारियों की ईडब्ल्यूएस ना देने से अब हमें पुलिस की नौकरी कैसे मिलेगीl दोनों ने शिकायती आवेदन सुनवाई कर रहे एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता को दिया जिस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर बढ़ा दियाl

बेटी को इंजीनियर बनाने सहकारी बैंक में जोड़े 3.50 लाख रुपए, बैंक लौटा नहीं रहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment