शिवपुरी: जिले की तेंदुआ थाना पुलिस ने एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से देसी शराब की 14 पेटी जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार की दोपहर सुचना मिली थी कि एक तीन पहिया लोडिंग वाहन में भरकर शराब राजगढ़ रोड़ से शिवपुरी ले जाई जा रही है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थाने से रवाना होकर पाली राजगढ़ रोड़ तिराहे के पास चेकिंग पॉइंट लगाया गया। इसी दौरान राजगढ़ की तरफ से एक छोटा लोडिंग वाहन (एमपी 33 एल 2708) आता दिखा जिसे पुलिस टीम ने रोककर चैक किया तो उसमें पीछे पांच राजश्री पान मसाला के बडे नीले थैले एवं एक विमल पान मसाला एवं एक सागर पान मसाला के बडे लाल रंग के थैले रखे हुए थे।
जिनकों खोलकर चैक किया तो सभी थैलों में देसी शराब की 14 पेटियां भरी हुई थी। वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजेन्द्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद बंसल उम्र 40 साल निवासी जोगी मोहल्ला तारेश्वरी कॉलोनी थाना देहात जिला शिवपुरी का होना बताया। पुलिस ने 56 हजार रूपए की कीमत की देसी शराब की 14 पेटियों के साथ ढाई लाख रूपए की कीमत का तीन पहिया लोडिंग वाहन को जब्त करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार बंसल के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजी बद्ध किया है।

लोडिंग वाहन से देसी शराब की 14 पेटी जब्त: पान मसाला के थैलों में भरकर ले जाई जा रही थी शराब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment