Press "Enter" to skip to content

ड्राइवर को झपकी आने से मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, गंभीर घायलों को झांसी किया रैफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की थनरा चौकी क्षेत्र के NH27 फोरलेन हाइवे पर सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलटकर एक खंभे में जा भिड़ा। घटना में वाहन में सवार करीब 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को तत्काल थनरा चौकी पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस व पुलिस वाहन की मदद से झांसी अस्पताल रैफर कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक लोडिंग वाहन में सवार मजूदर निवाड़ी जिले के रहने वाले है और वह मजदूरी करने के लिए शिवपुरी आ रहे थे। इसी दौरान अचानक से वाहन चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। अभी घायलों के नाम व पते नही मिल पाए हैं।

थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयंत ने बताया कि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पहले घायलों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बयानों के बाद हादसे का कारण और घटना में घायलों के नाम सामने आएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!