शिवपुरी: जिले में एक 29 साल के आरक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। करैरा थाने में पदस्थ आरक्षक सोनू पांडे को सोमवार दोपहर कमर में तेज दर्द उठा था इसके बाद सोनू पांडे को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आरक्षक सोनू पांडे ने दम तोड़ दिया। हालांकि, सोनू पांडे का निधन किन कारणों से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, इसे साइलेंट अटैक से जोड़कर मान रहे हैं।
2 साल पहले ही हुई थी शादी
झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ के रहने वाले सोनू पांडे 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले ही शादी हुई थी। 5 माह की एक बेटी भी है। बताया गया है कि आरक्षक सोनू पांडे सौम्य स्वभाव के थे। आरक्षक सोनू पांडे केशव का पीएम आज करैरा में कराया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया जाएगा।

29 साल के आरक्षक सोनू पांडे की मौत: ड्यूटी के दौरान कमर में उठा था दर्द, 2 साल पहले हुई शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment