Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के प्रेमी ने अशोकनगर की प्रेमिका को गोली मारी, खुद फ़ोन कर पिता को जानकारी दी, प्रेमी ने खुदको मारी गोली / Shivpuri News

शिवपुरी: अशोकनगर में एक युवक ने 19 साल की प्रेमिका को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने लड़की के पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी और खुद पर फायर कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत बता दिया। युवक गंभीर है, उसे भोपाल रेफर किया गया है। मामला नईसराय थाना क्षेत्र के पचबावड़ी गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नीतू रघुवंशी है और वह शिवपुरी जिले के विनेका गांव का रहने वाला है। उसके मामा का घर पचबावड़ी में है। यहां आने-जाने के दौरान राधिका रघुवंशी से उसके प्रेम संबंध बन गए।

कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे सुलझाने नीतू ने राधिका को शनिवार रात मंदिर में बुलाया। राधिका रात करीब एक बजे यहां पहुंची। बातचीत बढ़ी तो दोनों बहस करने लगे। इस बीच नीतू ने राधिका के सीने में गोली मार दी। इसके बाद राधिका के पिता भास्कर रघुवंशी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

भास्कर ने पुलिस को फोन लगाया और परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस राधिका को लेकर अस्पताल जा रही थी, इसी दौरान नीतू ने भास्कर को दोबारा फोन किया। नीतू ने बताया कि मंदिर से कुछ दूर हैंडपंप के पास उसने खुद के सीने में गोली मार ली है।

नीतू और राधिका का अफेयर चल रहा था। बीते दिनों दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
नीतू और राधिका का अफेयर चल रहा था। बीते दिनों दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
रात 12 बजे नींद खुली तो बेटी गायब थी

राधिका के पिता भास्कर ने बताया, ‘बेटी ने इसी साल 12वीं क्लास पास की थी। एक दिन पहले ही उसने गुना के कॉलेज में एडमिशन लिया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद हम सभी सो गए। राधिका की दादी और मां उसके पास ही सोई थीं। रात करीब 12 बजे जब दादी की नींद खुली तो राधिका बिस्तर पर नहीं थी। कुछ देर तक जब वह नहीं आई तो हम उसे तलाश करने लगे। इसी दौरान नीतू ने फोन कर गोली मारने की बात बताई।’

उन्होंने बताया, ‘नीतू कुछ दिनों से गांव में काफी आने-जाने लगा था। उसने हमारे घर से कुछ दूर लड़कों के साथ बैठने का ठिकाना बना लिया था। दो दिन पहले वह उन्हें लड़की से फोन पर बात करने की रिकॉर्डिंग सुना रहा था। राधिका से उसकी बात होती थी या नहीं, परिवार में इसकी जानकारी किसी को नहीं है।’

एक दिन पहले गांव में की थी फायरिंग

राधिका के परिजन का कहना है कि नीतू आपराधिक प्रवृत्ति का था। एक दिन पहले वह कुछ लड़कों के साथ हाथ में पिस्टल लिए घूम रहा था। इस दौरान उसने एक बार फायर भी किया था।

वहीं, नई सराय थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना रात 1 से 1:30 बजे के बीच की है। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!