Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी: 3 साल के बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा कस्बे में रविवार की शाम एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए पिता को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव का रहने वाला 25 साल का शरीफ शाह अपने गांव से मजदूरी करने के लिए 15 दिन पहले ही लुकवासा में किराए का कमरा लेकर रहने आया था। शरीफ शाह के साथ उसकी पत्नी और 3 साल का बेटा और छोटी बेटी रह रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरीफ शाह अपने 3 साल के बेटे सलमान शाह को बाइक पर बैठाकर बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान लुकवासा कस्बे के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास शिवपुरी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शरीफ शाह की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे ने गंभीर रूप से घायल हुए पिता-पुत्र को पहले लुकवासा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां से दोनों पिता-पुत्र को शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लेकिन 3 साल के मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शरीफ सा का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। लुकवासा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!