शिवपुरी: शहर के झांसी तिराहे पर हार्ड वेयर दुकानें संचालित होने से ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नो एंट्री जोन होते हुए भी दिन में ट्रक कभी भी झांसी तिराहे पर आ रहे हैं। हार्डवेयर दुकानों के बाहर माल उतारे और ढोलने की वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे हैं। झांसी तिराहे पर संचालित हार्डवेयर दुकानों को शिफ्ट कराने के लिए नगर पालिका शिवपुरी द्वारा अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर दिन ट्रक थीम रोड को घेरकर खड़े हो जाते हैं जिससे ट्रैफिक समस्या हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा थीम रोड फुटपाथ से ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडिंग वाहनों से सरिए ढोए जा रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। हार्ड वेयर दुकानें शहर से बाहर संचालित होना चाहिए। लेकिन नगर पालिका द्वारा इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चालानी कार्रवाई नहीं होने से मनमानी चल रही जिला कलेक्टर शिवपुरी द्वारा शहर के अंदर दिन के समय नो एंट्री है। झांसी तिराहा बीच शहर में आता है। इसके बाद भी ट्रक कभी गुना बायपास तो कभी आईटीआई तिराहे से झांसी तिराहे तक आ जाते हैं। झांसी तिराहे पर हार्डवेयर की तीन दुकानें संचालित हैं जहां ट्रक कभी भी आ जाते हैं।
1. सड़क पर आड़ा खड़ा हो गया ट्रक, जाम लगा झांसी तिराहे के पास गोविंद हार्ड वेयर के ठीक सामने रविवार को दिन में 11:02 बजे ट्रक क्रमांक सीजी07 बीएस 5567 आड़ा खड़ा कर दिया। नो एंट्री का समय होते हुए भी ट्रक ना सिर्फ घुस आया बल्कि ट्रैफिक जाम भी लगा दिया। कार्रवाई के लिए मौके पर कोई मौजूद नहीं था। 2. लोहा उतारने के लिए नो एंट्री में घुसा ट्रक, लगा जाम झांसी तिराहे पर शिवपुरी हार्डवेयर के ठीक सामने 13 जून की सुबह 10:48 बजे ट्रक पीबी13 बीएल8625 आड़ा खड़ा हो गया। इस कारण ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रक खाली होता रहा, फिर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। बगले में एसबीआई बैंक शाखा होने से भीड़ अधिक रहती है।

हार्डवेयर दुकानों के कारण नो एंट्री में घुस रहे ट्रक, थीम रोड पर ट्रैफिक जाम के हालत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment